फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers of Khijuri, grappling with a power crisis for ten days, staged a protest and raised slogans at the corporation office.

Rewari News: दस दिन से बिजली संकट झेल रहे खिजूरी के ग्रामीण, निगम कार्यालय में की नारेबाजी

Thu, 08 Oct 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Khijuri, grappling with a power crisis for ten days, staged a protest and raised slogans at the corporation office.
बावल। गांव खिजूरी में पिछले करीब दस दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराने से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों की बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। सूचना मिलने पर एसडीओ रविंद्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खिजूरी के सरपंच प्रतिनिधि मीर सिंह ने बताया कि गांव में कई दिनों से बिजली की व्यवस्था खराब चल रही है। बिजली कुछ समय के लिए आती है और फिर चली जाती है। इसका सीधा असर किसानों के काम पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में सरसों की बोआई का सीजन चल रहा है। बारिश कम होने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है, जिससे किसानों को बोआई से पहले खेतों की जोताई के लिए बिजली पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण किसानों को परेशानी हो रही है और सरसों की बोआई प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर वे एसडीएम तक से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें निगम कार्यालय पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।

मौके पर पहुंचे एसडीओ रविंद्र ने ग्रामीणों को बताया कि बिजली आपूर्ति में लोड बैलेंस की समस्या आ रही थी। इसे ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान होने के बाद किसानों और ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर मीर सिंह, जागेराम, प्रताप, संजय, होशियार, भूप सिंह, सरदार सिंह, पंच निहाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed