फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers made aware against drugs

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware against drugs
फोटो : 07गांव भूरियावास में मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक करते हुए डीएसपी कोसली विद्यानंद। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने वीरवार को गांव भ्रमण के दौरान पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत गांव भूरियावास में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और महिला विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करना था।
बैठक में डीएसपी कोसली विद्यानंद ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं और अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर मां-बाप का नाम रोशन करें। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा, तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है। नशे का धंधा करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके। उन्होंने बैठक में आए मौजिज व्यक्तियों से पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराधों को रोकने को लेकर सुझाव भी लिए तथा पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।इस अवसर पर कोसली थाना से एसआई रामचन्द्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील
डीएसपी ने कहा कि महिला के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी जा रही है। महिला थाना व महिला हेल्पलाइन 1091 व डायल 112 पीड़िता की मदद के लिए है। महिलाएं कभी भी अपनी शिकायत दे सकती है। कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने की सूचना पुलिस को दें। पुलिस द्वारा मनचलों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मौजिज व्यक्तियों से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed