फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers expressed protest in front of Union Minister regarding dumping yard

Rewari News: डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के सामने जताया विरोध

Thu, 17 Aug 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed protest in front of Union Minister regarding dumping yard
रेवाड़ी। रामसिंहपुरा डंपिंग यार्ड। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव रामसिंहपुरा के समीप बनाए गए डंपिंग यार्ड को लेकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर विरोध जताया। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही सीएम से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वालों में पूर्व सरपंच चौधरी चरण सिंह एडवोकेट, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत, माजरा गांव के सरंपच विकास चौधरी, सतबबीर उर्फ पाेलू नैचाना, शेर सिंह कटारिया, रामसिंह पुरा से सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र लांबा, कर्नल रोशन सिंह व मनोज प्राणपुरा सहित अन्य मौजूद रहे। पूर्व सरपंच चौधरी चरण सिंह एडवोकेट
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया है। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही इस बारे में सीएम से मुलाकात करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने बताया कि रामसिंहुपरा में बनाए जाने वाले डंपिंग यार्ड में रेवाड़ी से लेकर गुरुग्राम-मानेसर तक का कचरा लाकर डाला जा रहा है, जिससे यहां का वातावरण बदबूदार हो गया है।

तेज हवा चलने पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों को इसको यहां से स्थानांतरित करने को लेकर ज्ञापन भी दे चुके हैं। स्थानीय विधायक एवं जनस्वास्थ्य मंत्री को भी इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed