फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vigilance team arrested electricity corporation's SDO after taking bribe of 20 thousand rupees

बिजली निगम के एसडीओ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा

Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team arrested electricity corporation's SDO after taking bribe of 20 thousand rupees
विजिलेंस गिरफ्त में बिजली निगम का एसडीओ - फोटो : Rewari
एक फैक्टरी मालिक से बिजली बिल कम कराने के नाम बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने बिजली निगम के सिटी-2 के एसडीओ जगदीप रोहिल्ला को रंगेहाथ काबू कर लिया। एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसडीओ की गिरफ्तारी के बाद निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोकलगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने नसियाजी रोड पर एक फैक्टरी खोली हुई है। कुछ समय पहले उसकी फैक्टरी का 7 लाख रुपये का बिजली का बिल निगम की तरफ से भेजा गया था। बढ़े हुए बिजली के बिल को ठीक कराने के लिए जब वह सिटी-2 कार्यालय पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसे टरका कर वापस भेज दिया। बाद में उसने एसडीओ जगदीश रोहिल्ला से मुलाकात की तो रोहिल्ला ने उससे बिल कम करने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। दोनों के बीच वीरवार को रिश्वत देने का सौदा तय हो गया। फैक्टरी मालिक ने करीब 12 बजे विजिलेंस टीम को इसकी सूचना दे दी। फिर विजिलेंस ने डीसी यशेन्द्र सिंह को सूचित किया। डीसी ने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेन्द्र को विजिलेंस टीम के साथ रवाना किया। दोपहर करीब 2 बजे फैक्टरी मालिक 20 हजार रुपये की रिश्वत देने के लिए एसडीओ जगदीप रोहिल्ला के कुतुबपुर स्थित कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रिश्वत की रकम जगदीप रोहिल्ला ने पकड़ी, तुरंत विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम उसे कार्यालय लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अब उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, एएसआई सतीश कुमार, हेडकांस्टेबल राजीव, ईएचसी उदयवीर, सिपाही प्रवीण व लक्ष्मण आदि शामिल रहे। रेवाड़ी विजिलेंस के इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम को गुरुवार दोपहर एसडीओ से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली। इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त को दी गई। अनुमति मिलतेे ही दोपहर को करीब दो बजे रेड मारकर आरोपी को रिश्वत की रकम सहित रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed