फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Expansion of the Chirayu Ayushman Yojana: Families with higher incomes will now also be able to avail the benefits.

Rewari News: चिरायु आयुष्मान योजना का विस्तार, अब अधिक आय वाले परिवार भी ले सकेंगे लाभ

Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Expansion of the Chirayu Ayushman Yojana: Families with higher incomes will now also be able to avail the benefits.
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार किया है। अब 1.80 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार भी निर्धारित प्रीमियम देकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि परिवार पहचान-पत्र में दर्ज सत्यापित वार्षिक आय के आधार पर पात्रता तय होगी। योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क कैशलेस इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

आय के अनुसार वार्षिक प्रीमियम निर्धारित किया गया है। 1.80 लाख से तीन लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को 1500 रुपये, तीन लाख से छह लाख रुपये तक की आय वालों को 4 हजार रुपये और छह लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवारों को 5 हजार रुपये सालाना प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के लिए पंजीकरण और भुगतान पोर्टल 30 नवंबर तक खुला रहेगा। नई पॉलिसी की अवधि एक नवंबर से 31 अक्तूबर 2027 तक निर्धारित है। डीसी ने नागरिकों से योजना की पात्रता और पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed