फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Veer Udham Singh took revenge in London after 21 years

Rewari News: वीर उधम सिंह ने 21 वर्ष बाद लंदन में लिया था बदला

Thu, 31 Jul 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Veer Udham Singh took revenge in London after 21 years
गणेशी लाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए अतिथिगण साथ में संस्था के सदस्य। स्रोत
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में वीर उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नव प्रेरणा परिसर स्थित गणेशी लाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के प्रदेश सचिव डॉ. रामबाबू यादव व प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में भारतीयों की शांतिपूर्ण सभा हो रही थी।
विज्ञापन

उस सभा में वीर उधम सिंह भी पानी पिलाने की सेवा कर रहे थे। जनरल डायर ने जलियांवाला बाग को चारों ओर से घेर कर निर्दोष निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गोलीकांड में बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इस मार्मिक दृश्य के साक्षी रहते हुए वीर उधम सिंह ने प्रण लिया कि वह इस हत्याकांड का बदला जरूर लेंगे। जनरल डायर को पंजाब के गवर्नर माइकल ओ डायर ने गोली चलाने का आदेश दिया था।
जलियांवाला बाग की घटना के 21 वर्ष बाद वीर उधम सिंह ने लंदन के कैक्शन हाॅल में माइकल ओ डायर को मारकर मां भारती का मस्तक गौरवान्वित कर दिया। 31 जुलाई 1940 को हंसते-हंसते देश के लिए बलिदान हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नव प्रेरणा संस्था के प्रधान हरीश मलिक ने कहा कि उस वीर के बलिदान दिवस पर देश के युवा शपथ लें कि किसी तरह के नशे का सेवन नहीं करेंगे।
अपने शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखते हुए भारत माता को विश्व गुरु के आसन पर सुशोभित करेंगे। आए हुए अतिथियों को शहीद ए आजम भगत सिंह, भारत माता, चंद्रशेखर आजाद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज शर्मा जांगड़ा, सतीश भारद्वाज, हमारा परिवार के उप प्रधान हेमंत ग्रोवर, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, हरबंस लाल खुराना, हिमांशु पिपलानी, पुलकित ग्रोवर व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed