फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vandana got the reward for winning all three seats in the assembly elections

Rewari News: विस चुनाव में तीनों सीटों जीत का वंदना को मिला इनाम

Tue, 18 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vandana got the reward for winning all three seats in the assembly elections
फोटो : 18वंदना पोपली को जिलाध्यक्ष की कमान मिलने पर नाचते कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने वंदना पोपली पर दूसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके पीछे कारण विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा को मिली जीत, वरिष्ठ नेताओं से उनका बेहतर तालमेल और सांगठनिक सक्रियता बताया जा रहा है। पोपली को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी जताई।
वंदना पोपली का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ बेहतर तालमेल है। वंदना पोपली को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। जेपी दलाल ने वंदना पोपली को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वंदना पोपली ने पार्टी हाईकमान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास करने की बात कही।
विज्ञापन

वंदना पोपली ने जैन पब्लिक स्कूल में 27 वर्ष तक पढ़ाया है। 2015 में वह सक्रिय रूप से राजनीति में आईं। वंदना पोपली 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने उन्हें प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, सह प्रवक्ता, लोकसभा चुनाव के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया था और वे प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार का पक्ष मीडिया में बखूबी रखती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के लिए 21 नेताओं ने किया था नामांकन

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 21 भाजपा नेताओं ने नामांकन किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, सत्यदेव यादव जिला महामंत्री, ईश्वर चनेजा जिला महामंत्री, कविता गुप्ता महिला जिलाध्यक्ष, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया था। वंदना पोपली को दूरी पर जिलाध्यक्ष की कमान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed