फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Use of drones in farming is the need of the hour: Vice Chancellor

खेती में ड्रोन का इस्तेमाल समय की मांग : कुलपति

Fri, 15 Mar 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Use of drones in farming is the need of the hour: Vice Chancellor
बावल। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय 18-19 मार्च को हिसार में कृषि मेला का आयोजन करेगा। बावल और आसपास के किसान मेले में शिरकत करेंगे। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बताया कि मेले का विषय ‘खेती में ड्रोन का महत्व’ होगा। कुलपति ने कहा कि खेती में ड्रोन का इस्तेमाल समय की मांग है।
विज्ञापन

कहा कि ड्रोन से कम समय में केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। उन्हें ड्रोन का उपयोग करना भी समझाया जाएगा। इस मेले में किसानों के साथ बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भी भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त किसानों को इन मशीनों की कीमत तथा इनके निर्माताओं की भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

किसानों को कृषि साहित्य कराए जाएंगे उपलब्ध

डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पूर्व की भांति इस साल भी मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाइजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध कराए जाएंगे। मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों की और से उगाई गई रबी फसलें दिखाई जाएंगी। उनमें प्रयोग की गई तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की कृषि, पशुपालन तथा गृहविज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मेले के दोनों दिन प्रश्नोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर फसल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग जारी

संयुक्त निदेशक डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग जारी है। प्राइवेट कंपनियों को स्टॉल ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। किसानों के मनोरंजन के लिए दोनों दिन हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed