फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uproar over the issue of committee elections, members burnt effigies

समिति चुनाव के मसले पर हंगामा, सदस्यों ने फूंका पुतला

Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the issue of committee elections, members burnt effigies
रेवाड़ी। शहर की दो सामाजिक संस्थाएं समिति के सदस्यों ने रविवार को चुनाव को लेकर जमकर हंगामा किया। साथ ही जिला रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त प्रशासक कम रिटर्निंग अधिकारी सतीश कुमार जोशी का पुतला फूंककर विरोध जताया। उनका कहना था कि समिति में राजनीति लोगों का दखल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान परशुराम शिक्षा समिति के पदाधिकारियों का रविवार को चुनाव कराया जाना था। चुनाव को लेकर पहले ही सदस्यों के बीच गुटबाजी व्याप्त है और उसी के चलते आज यहां ब्रह्मगढ़ में हंगामा हुआ। समिति सदस्यों की मानी जाए तो समिति की मतदाता सूची कई सालों से अभी तक अपडेट नहीं। वहीं, समिति के चुनाव कराने के लिए जिला रजिस्ट्रार ने पहले पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया को प्रशासक और रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को आगे भी बढ़ाया, मगर जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में किसी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आने के बाद जिला रजिस्ट्रार ने बल्डोदिया को इस पद से हटाकर इनकी जगह लोक संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उप निदेशक सतीश कुमार जोशी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए इनको समिति के पदाधिकारियों का चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन

उधर एडवोकेट अजय गौड़, जो समिति के चुनाव में उम्मीदवार हैं, के साथ कुछ अन्य समिति सदस्यों ने मामले में जिला रजिस्ट्रार की ओर से चुनाव प्रक्रिया के बीच प्रशासक कम रिटर्निंग अधिकारी बदलने पर एतराज उठाया और नए रिटर्निंग अधिकारी जोशी की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया। मामले में प्रशासन ने जांच रिपोर्ट मंगवाई है। मामले में रिटर्निंग अधिकारी सतीश कुमार जोशी ने समिति के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह शर्मा से समिति सदस्यों की मतदाता सूची मांगी, जो कथित तौर पर उपलब्ध नहीं कराई गई, ऐसी सूरत में रजिस्ट्रार को जोशी की ओर से एक पत्र लिखकर मतदाता सूची उपलब्ध कराने की गुहार लगाई गई। ऐसी सूरत में बिना मतदाता सूचियों के समिति पदाधिकारियों का चुनाव करा पाना संभव नहीं था। ऐसी सूरत में हंगामा तब हुआ जब रविवार को समिति सदस्य, जो जोशी की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे, उन्होंने यहां चुनाव के लिए मत डालने की बात कहते हुए रिटर्निंग अधिकारी सतीश कुमार जोशी के गायब मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि समिति के चुनाव में वे मत डालने आए थे, मगर यहां चुनाव कैंसिल होने की बात चली। ऐसी सूरत में अजय गौड़ की अध्यक्षता में तीन दर्जन से अधिक समिति सदस्यों की एक बैठक ब्रह्मगढ़ परिसर में हुई, जिसमें रिटर्निंग अधिकारी जोशी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए समिति पदाधिकारियों के चुनाव को निरस्त किए जाने की उनको सूचना नहीं मिलने पर विरोध जताते हुए जोशी का ब्रह्मगढ़ परिसर के बाहर सरकूलर रोड पर पुतला फूंका है।
सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम, एसके त्यागी, मधुसूदन शर्मा, दीपक गौड़, सत्यप्रकाश गौतम, पूर्व बैंक मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, जयकुमार समेत दर्जनों सदस्यों ने रविवार को हुए घटनाक्रम पर दुख जताते हुए इसे ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंचाने वाला बताया। इन सभी ने समिति की मतदाता सूचियों को तुरंत अपडेट कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई है।
----------------------------
कोट
समिति के पूर्व प्रधान और रजिस्ट्रार ने उन्हें अपडेट मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई। ऐसे में चुनाव कैसे कराते। हमने 24 फरवरी को ही नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा करवा दी थी।

- सतीश कुमार जोशी, प्रशासक कम रिटर्निंग अधिकारी चुनाव।
--------------------------
------------------------
-----------------------------
कोट
रिटर्निंग अधिकारी ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखा, उसका कोई जवाब नहीं आया। मामले के उपायुक्त तक जाने के बाद अब संभवत: सारी प्रक्रिया रोक दी गई है। रजिस्ट्रार या प्रशासन के आदेश पर प्रशासक काम करेंगे।
- सीनियर एडवोकेट नरेश कुमार चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed