फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uproar in the city council

नगर परिपद में हुआ हंगामा

Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the city council
नगर परिषद कार्यालय स्थित चेयरपर्सन कार्यालय में विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर हंगामा हुआ। वार्ड-12 की पार्षद रेखा देवी के नेतृत्व में पहुंचे शहर के विजयनगर निवासी लोगों ने नगर परिषद चेयरपर्सन के पति बलजीत यादव को खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं वहीं धरना देने की भी चेतावनी दी। विवाद इतना बढ़ गया कि चेयरपर्सन कार्यालय में पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस लोगों को शांत कराकर थोड़ी देर बाद वहां से चली गई।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-12 के लोगों का आरोप है कि नगर परिषद चेयरपर्सन विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है। पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय सिंह यादव के इशारे पर काम करने का भी आरोप लोगों ने लगाया। इतना ही नहीं कहा गया कि कांग्रेसी पार्षदों को ज्यादा ग्रांट दी जा रही जबकि भाजपा पार्षदों की अनदेखी हो रही है। करीब 2 घंटे तक नगर परिषद कार्यालय में जमकर हंगामा होता रहा चेयरपर्सन पति ने जब जल्दी विजय नगर में गली नंबर 6 बनवाने का आश्वासन दिया तो तब जाकर कॉलोनी वासी शांत हुए।
विज्ञापन

विकास कार्य में भेदभाव का लगाया आरोप
वार्ड नंबर 12 की पार्षद रेखा देवी और उनके पति सजन पहलवान अपने वार्ड में गली नंबर छह की सड़क बनाने की मांग को लेकर चेयरपर्सन पूनम यादव के कार्यालय में पहुंचे थे। चेयरपर्सन पूनम यादव उस समय कष्ट निवारण समिति की बैठक में थी और उनके पति बलजीत यादव कार्यालय में मौजूद थे। वहीं पर पार्षद व वार्ड के लोगों ने विकास कार्य में भेदभाव करने के आरोप लगाने शुरू कर दिए। आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए। बलजीत यादव ने वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि जैसे ही ग्रांट आएगी सबसे पहले गली नंबर छह को बनवा दिया जाएगा। उनके इतना कहने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए तथा पार्षद ने विकास में भेदभाव करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो पार्षद हैं उनको ज्यादा ग्रांट दी गई है और भाजपा के पार्षदों को कम।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकास कार्य वार्ड-12 में हुए
सबसे ज्यादा विकास कार्य अगर कहीं हुए हैं तो वह वार्ड नंबर 12 में हुए हैं। 78 लाख रुपये से शिव नगर पार्ट टू में सड़कें बनवाई है, 16 लाख से बुद्ध विहार में और 50 लाख से उत्तर नगर में सड़कें बनी है। अमृत योजना के तहत भी इसी वार्ड में सबसे ज्यादा काम हुआ है। पार्षद और उनके पति का मुद्दा विकास नहीं था बल्कि अपने कुछ व्यक्तिगत स्वार्थ और भाजपा को बदनाम करने के लिए साजिशन यह सब कुछ किया। अगर पार्षद को कुछ कहना था तो वह मुझसे मिल सकती थी और हाउस में मुद्दे रख सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव से कोई काम नहीं होगा। नियमों का पालन किया जाएगा।
-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed