{"_id":"683a02dbf219b90c170dd1a4","slug":"updated-documents-will-have-to-be-uploaded-for-admission-in-colleges-rewari-news-c-198-1-fth1001-220308-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कॉलेजों में दाखिले के लिए अपलोड करने होंगे अपडेट दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कॉलेजों में दाखिले के लिए अपलोड करने होंगे अपडेट दस्तावेज
Sat, 31 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 14राजकीय महाविद्यालय कोसली में बने हेल्प डेस्क से जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अपने सभी दस्तावेज अपडेट अपलोड कराने होंगे। कोई भी प्रमाणपत्र 6 माह से पुराना नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय 6 माह से पुराने दस्तावेज जमा कराने पर विद्यार्थी का फॉर्म सत्यापित नहीं होगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में दाखिले से संबंधित जानकारी दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को दाखिला लेने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। विद्यार्थी अपने दस्तावेजों को अपडेट कराने में जुटे हैं।
वहीं महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहां तैनात कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को अपने परिवार पहचान पत्र में बैंक खाते को अटैच करवाना होगा। ऐसा नहीं करने पर विद्यार्थी की छात्रवृत्ति रुक जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून तक जारी रहेगी। इसके बाद विद्यार्थी आवेदन में 10 जून तक सुधार कर सकते हैं।
महाविद्यालयों में 15 जून तक विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के 11 सरकारी, 4 सरकारी सहायता प्राप्त और 3 स्ववित्त पोषित सहित 18 कॉलेज हैं। फिलहाल अभी तक जिले में करीब 1800 आवेदन हुए हैं।
ये कागजात करने होंगे प्रस्तुत
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को कागजात का फोटो खींचकर उसे अपलोड करना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं कक्षा की अंकतालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के हैं तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट, भारत स्काउट्स और गाइड, खेल प्रमाणपत्र, हरियाणा का रिहायशी प्रमाणपत्र जरूरी है। आरक्षित वर्ग में हैं तो प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, कोई ईयर गैप है तो हलफनामा या प्रमाण लगाना होगा।
वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को अपडेट दस्तावेज अपलोड करवाने होंगे, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी दस्तावेज 6 माह से ज्यादा पुराना न हो।-डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोसली।