फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   unlock 2, curfew, security, rewari

जिला में रात दस बजे सुबह पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
unlock 2, curfew, security, rewari
रेवाड़ी। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा जारी अनलॉक-2 के तहत जिले के लिए गाइडलाइन जारी की है। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की नियमावली और समय-समय पर जारी की जा रही मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की पालना करना अनिवार्य है। लॉकडाउन की पाबंदी कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल आदि 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व धार्मिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 31 जुलाई तक प्रतिबंध रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश ने कहा कि जिले में रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान अति आवश्यक कार्य को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर घर से अति आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकलें और बाहर एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। केवल चिकित्सा व अति आवश्यक होने को छोड़कर 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति व दस वर्ष तक की आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को भी घर में ही रहने की सलाह दी गई है। कोरोना के संभावित खतरे की अग्रिम पहचान के लिए आरोग्य सेतु एप सभी को फोन में डाउनलोड करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधीश ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, आतिथ्य सत्कार सेवाएं, शॉपिंग मॉल जारी गाइडलाइन के अनुसार खुलेंगे। सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक अपनी सभी गतिविधियां पूरी करनी होगी, ताकि रात्रि कर्फ्यू का पालन दस बजे से हो सके।

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और बिना मास्क पर 500 रुपये का जुर्माना
फेस कवरिंग जरूरी, सोशल डिस्टेसिंग की अनुपालना अनिवार्य, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर और बिना मास्क पर 500 रुपये का जुर्माना जारी रहेगा। जिलाधीश ने कहा कि भीड़भाड़ वाले बाजार मोती चौक, गुड़ बाजार, जीवली बाजार, पंजाबी मार्केट में कार, जीप जैसे वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन व एसओपीज का पालन करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed