फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Unknown vehicle hit bike in Rewari, people died, going from Jaipur to Delhi; Police is investigating

Rewari: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे तीनों

Mon, 20 May 2024 09:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 May 2024 09:45 AM IST
सार

फरीदाबाद की नेहरू कालोनी निवासी नीरज (36) दो महिलाओं के साथ काली पल्सर बाइक पर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। सोमवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही वह निखरी कट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Unknown vehicle hit bike in Rewari, people died, going from Jaipur to Delhi; Police is investigating
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में निखरी कट (दिल्ली जयपुर 48) के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिलाओं समेत एक युवक सवार था। इस हादसे में तीनों ने ही दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


बाइक चालक युवक की पहचान फरीदाबाद की नेहरू कालोनी निवासी नीरज (36) के रूप में हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नीरज के साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं कौन हैं और ये तीनों लोग कहां जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के रेवाडी पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा कि वे कहां जा रहे थे। फिलहाल तीनों के शवों को सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन


फरीदाबाद की नेहरू कालोनी निवासी नीरज (36) दो महिलाओं के साथ काली पल्सर बाइक पर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। सोमवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही वह निखरी कट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नीरज और दोनों महिलाएं बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत तीनों को एंबुलेंस से रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। एक महिला के पास पैन कार्ड मिला। जिस पर सुमनलता लिखा हुआ है। पुलिस ने नीरज के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed