फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Unknown person dies due to collision with tempo

Rewari News: टेंपो की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Unknown person dies due to collision with tempo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित कसौला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर पैदल जा रहा एक व्यक्ति टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में शक्ति नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह वीरवार को सुबह साढ़े 4 बजे किसी काम से गढ़ी बोलनी चौक की तरफ जा रहे थे। जब वह कसौला फ्लाईओवर को पार कर हाईवे की सर्विस लेन पर गुरुदेव आश्रम के समीप पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पैदल बावल की तरफ जा रहा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंपो के चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे राहगीर घायल हो गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसोला थाना पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed