{"_id":"65b22cbf96199a6bd505d065","slug":"union-minister-rao-inderjit-inspected-aiims-land-in-rewari-met-farmers-who-gave-land-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने एम्स भूमि का किया निरीक्षण, जमीन देने वाले किसानों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने एम्स भूमि का किया निरीक्षण, जमीन देने वाले किसानों से की मुलाकात
Thu, 25 Jan 2024 03:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:11 PM IST
सार
पिछले आठ साल के अंतराल में इस बड़े प्रोजेक्ट की राह में सिर्फ रोड़े ही बिछते नजर आए हैं। पहले जमीन को लेकर पेच फंसा, फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय में लगा। 3 माह पहले हुआ टेंडर कंपनी द्वारा तय नियम पूरे नहीं करने के कारण रद्द हो गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एम्स भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन देने वाले किसानों से भी मुलाकात की। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा समय में एम्स के शिलान्यास को लेकर लगातार एम्स संघर्ष समिति द्वारा धरना जारी है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री के ओएसडी ने भी एम्स स्थल का निरीक्षण किया था। साथ ही आश्वासन दिया था कि जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रमुख मनोज यादव,भाजपा नेता सुनील मूसेपुर, उप जिला प्रमुख नीलम अनिल रायपुर, डॉ. अरविंद यादव कुंड, जीतू चेयरमैन, माजरा सरपंच रविंद्र हाथी, जगदीश प्रधान और अनेक भाजपा नेता सहित ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
आठ साल से फंसा पड़ा है प्रोजेक्ट
पिछले आठ साल के अंतराल में इस बड़े प्रोजेक्ट की राह में सिर्फ रोड़े ही बिछते नजर आए हैं। पहले जमीन को लेकर पेच फंसा, फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय में लगा। 3 माह पहले हुआ टेंडर कंपनी द्वारा तय नियम पूरे नहीं करने के कारण रद्द हो गया। हालांकि, एक बार फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन