{"_id":"68f7638368ed67d1e40f8777","slug":"unidentified-youth-body-found-in-under-construction-house-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दीपावली के दिन निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात युवक का शव, मालिक ने दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दीपावली के दिन निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात युवक का शव, मालिक ने दी पुलिस को सूचना
Tue, 21 Oct 2025 04:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 04:12 PM IST
सार
बावल कस्बे के वॉर्ड नंबर-13 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब संत कबीरदास कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बावल कस्बे के वॉर्ड नंबर-13 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब संत कबीरदास कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक मकान मालिक राजबीर ने बताया कि उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन दीपावली के दिन मिस्त्री और मजदूर छुट्टी पर थे। सोमवार को जब वह दीपक जलाने के लिए निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा, तो उसने देखा कि एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। यह देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की आयु करीब 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन