{"_id":"6aee1da47f6e674f690843af","slug":"unemployed-individuals-from-scheduled-castes-will-receive-loans-for-self-employment-rewari-news-c-198-1-rew1001-248390-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण
Sat, 07 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनुसूचित जाति के बेरोजगार व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र आवेदकों को व्यवसाय और आय अर्जित करने वाली गतिविधियां शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि ऋण का लाभ लेने के लिए आवेदक की परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच और हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक किसी बैंक, सरकारी वित्तीय संस्था या निगम का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बैंक टाइअप योजना के तहत अधिकतम 1.50 लाख रुपये, एनएसएफडीसी सूक्ष्म वित्त योजना के तहत एक लाख रुपये और सावधि ऋण योजना के तहत दो लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। अन्य आय अर्जित करने वाली गतिविधियों के लिए भी एक से दो लाख रुपये तक ऋण का प्रावधान है।