{"_id":"665f54607100d8b6850ce91b","slug":"under-the-new-system-students-will-have-to-choose-3-major-and-1-minor-subject-rewari-news-c-198-1-rew1001-205183-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को 3 मेजर एवं 1 माइनर विषय चुनने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को 3 मेजर एवं 1 माइनर विषय चुनने होंगे
Tue, 04 Jun 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले करेगा। इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को 3 मेजर और 1 माइनर विषय चुनना होगा।
इससे पहले स्नातक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाते रहे हैं। विद्यार्थियों को इन दो विषयों के अलावा 2 वैकल्पिक विषय चुनने होते थे लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थी किसी भी विषय को मेजर या माइनर के रूप में चुन सकता है। इन चार विषयों के अलावा विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में 1 बहुविषयक (एमडीसी), 1 मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम (वीएसी), 1 कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम और 01 क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम भी पढ़ना होगा।
राजकीय महिला महाविद्यालय पाली के प्राचार्य डॉ. करण सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को इस नई व्यवस्था में कोई समस्या न हो, इसके लिए महाविद्यालय में एक सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों की समस्याएं दूर की जाएंगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले महाविद्यालय से संपर्क करना चाहिए ताकि गलत विषय का चुनाव ना हों। राजकीय महिला महाविद्यालय पाली में इस सत्र में बीए में 160, बीएससी (नॉन-मेडिकल)-40, बीकॉम में 80 एवं बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 40 सीटें हैं। दाखिला प्रक्रिया 3 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेंगे। प्रथम मेरिट लिस्ट 7 जुलाई को लगेगी, दूसरी मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को लगेगी।