{"_id":"6664a1007e693682f90547ce","slug":"two-smugglers-going-to-bihar-with-illegal-liquor-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-205349-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए-2 ने राजस्थान से कार में ढाई लाख रुपये की शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह शराब हरियाणा के रास्ते बिहार पहुंचाई जानी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित रणजीत कॉलोनी निवासी संदीप और विकास कॉलोनी निवासी मोहित के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात सीआईए-2 धारूहेड़ा को सूचना मिली कि दो व्यक्ति राजस्थान से आई-20 कार में शराब भरकर धारूहेड़ा के रास्ते बिहार जाकर शराब बेचेंगे। सूचना के बाद पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाया और जयपुर-दिल्ली हाईवे साहिबी पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आई-20 कार को जांच के लिए रोका। ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप निवासी रणजीत कॉलोनी बहादुरगढ़ और उसके साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित निवासी विकास नगर कॉलोनी बहादुरगढ़ बताया। गाड़ी की डिग्गी में 1968 पाउच अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल क्लासिक व्हिस्की बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। संवाद