फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two people who were drinking in the car called and beat them

कार में शराब पी रहे दो लोगों ने बुलाकर पीटा

Fri, 15 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two people who were drinking in the car called and beat them
गांव बासदूदा के रहने वाले व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर बोतल से हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर खोल थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बासदूदा निवासी अतर सिंह ने कहा कि 13 अक्तूबर को वह गांव में ही एक दुकान से सामन लेने के लिए गया हुआ था। जब वह लौट रहा था तो कार में बैठे गांव के ही रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ मोनी व सुंदर ने उसे अपने पास बुलाया। दोनों कार में बैठकर शराब पी रहे थे। कार के पास जाते ही दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर में बोतल मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। स्वजन ने उपचार के लिए खोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। खोल थाना पुलिस ने अतर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed