{"_id":"67f95ef5aa49041514044707","slug":"two-new-cases-of-dengue-found-number-of-patients-increased-to-four-rewari-news-c-198-1-rew1001-217817-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेंगू के दो नए केस मिले मरीजों की संख्या हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेंगू के दो नए केस मिले मरीजों की संख्या हुई चार
विज्ञापन
रेवाड़ी। 20 दिनों में डेंगू के दो और मामले आ गए हैं। जिससे जिले में पीड़ितों की संख्या 4 तक पहुंच गई है। नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
इससे पहले 23 मार्च को दो मामले सामने आए थे। इसके बाद विभाग ने मलेरिया और डेंगू से पीड़ित मरीजों की पहचान के लिए रैपिड फीवर मास सर्वे शुरू कर दिया था। विभाग की टीम गांवों और शहर की कॉलोनियों में बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त की स्लाइड तैयार करने में जुटे गए हैं।
रैपिड फीवर सर्वे के दौरान पिछले वर्ष डेंगू से प्रभावित रहे इलाकों पर अधिक फोकस किया जा रहा है। गत वर्ष डेंगू के सबसे ज्यादा केस रेवाड़ी शहर में मिले थे। जो इलाके पिछले वर्ष प्रभावित रहे हैं, उन इलाकों में लोगों को डेंगू फीवर के प्रति जागरूक भी किया जा रहा। बुखार पीड़ितों की स्लाइड भी तैयार होगी।
विज्ञापन
इस बार समय से पहले ही मच्छरदानी भी बांटी गई है। जिले की हर सीएचसी को 50-50 मच्छरदानियां दी गई हैं। वीरवार को सामने आई रिपोर्ट में जिले में डेंगू के दो केस मिले हैं, जिनमें एक नैनसुखपुरा व राजस्थान के अलवर जिला से मरीज पीड़ित मिला है। यहां पर अभी किसी प्रकार की फोगिंग नहीं हुई है।