फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two more members of the gang that bought stolen goods arrested

Rewari News: चोरी का सामान खरीदने वाले गिरोह के दो और सदस्य काबू

Sun, 04 Aug 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two more members of the gang that bought stolen goods arrested
फोटो: 20रेवाड़ी। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अपराध शाखा-टू धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला नूंह के वार्ड नं 12 निवासी मुबिन व राजेश कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि अपराध शाखा-टू धारूहेड़ा पुलिस ने 28 जुलाई को चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह के चार सदस्यों जिला नूंह के गांव फिरोजपुर नमक निवासी फरीद उर्फ दिनू व मुनफैद और गांव गवारका निवासी साकिर व सहजाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने 62 चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने 3 चोरी की वारदात जिला गुरुग्राम, 2 जिला झज्जर, 1 जिला चरखी दादरी व 2 जिला महेंद्रगढ़ इलाके में करने का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई बैटरी व अन्य कुछ सामान को जिला नूंह के वार्ड नं 12 निवासी मुबिन व राजेश कुमार को बेच दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार, 37 बैटरी इन्वर्टर, 184 बैटरी बाइक व स्कूटी की, 1 एसी की आउट डोर यूनिट, 3 एसी के कंप्रेशर, 2 डीवीआर, 1 वाईफाई राउटर , 1 पानी की मोटर, 1 इलेक्ट्रिक कांटा, 716 बैटरी के ढक्कन, 1 ट्यूबवेल स्टार्टर, 1300 रुपये नकद आदि बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed