फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two more arrested for cheating by posing as SDO of Agriculture Department

Rewari News: कृषि विभाग का एसडीओ बनकर ठगी के मामले में दो और गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two more arrested for cheating by posing as SDO of Agriculture Department
फोटो 2 : ठगी के दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।स्रोत: पीआरओ
रेवाड़ी। कृषि विभाग का एसडीओ बनकर खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुरुग्राम जिले के गांव गदाईपुर निवासी शिवकुमार और गांव बपास निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जिला गुरुग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत दर्ज करवाई थी। ईश्वर सिंह ने बताया कि उसकी गांव चिल्हड़ में बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान है। अक्टूबर में उसके पास एक मोबाइल नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताते हुए कहा कि वह अपना ड्राइवर भेज रहा है। उसे 25 हजार रुपये दे देना। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि बदले में उसकी दुकान पर खाद भिजवा दी जाएगी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और खुद को एसडीओ का ड्राइवर बताते हुए 25 हजार रुपये लेकर चला गया। इसके बाद 25 अक्टूबर को उसी मोबाइल नंबर से दोबारा कॉल आई। इस बार 2 लाख रुपये और मांगे गए। पीड़ित ने भरोसे में आकर आरोपी के बताए ड्राइवर को 2 लाख रुपये और दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब खाद नहीं पहुंची तो पीड़ित को ठगी का शक हुआ। उसने अपने स्तर पर मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह नंबर गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश का है। इसके बाद थाना सदर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी की गई राशि में से 2 लाख रुपये बरामद कर लिए। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बुधवार को ठगी में संलिप्त दो अन्य आरोपी शिवकुमार और सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed