{"_id":"66ca325c87a6ec1fe903e934","slug":"two-more-accused-of-deadly-attack-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-208485-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जानलेवा हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जानलेवा हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 25 Aug 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। गांव मामड़िया अहीर में जमीन के विवाद को लेकर महिला पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी साहिल व अंकुश के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 5 जून को गांव मामड़िया अहीर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 जून को उसका पति पिकअप लेकर कोसली गया था। उसका बेटा और पुत्र वधू भी ड्यूटी पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए। उनके साथ उनके गांव का सचिन भी था। सचिन के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर सचिन और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको जान से मारने की नियत से गोली चला दी। मारपीट में वह घायल हो गई। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में 6 आरोपी नितिन, सचिन, सुधीर, सुनील, अर्जुन उर्फ बवानिया व संदीप उर्फ बदमाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपी जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी साहिल व अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया है।