{"_id":"632b5c703911a628ff7180d9","slug":"two-more-accused-arrested-for-threatening-rewari-news-rtk658717899","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी देने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव आशियाकी टप्पा जड़थल निवासी मैनपॉवर वेंडर को पिस्टल दिखा कर पपला गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में दो और आरोपियों को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव मुंडनवास निवासी नरेंद्र उर्फ नब्बु तथा कसोला निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी संगवाड़ी निवासी तेजपाल उर्फ गगन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव आशियाकी टप्पा जड़थल निवासी कृष्ण यादव ने बताया था कि उसने गांव खिजुरी स्थित फ्लाईलैक लॉजिस्टिक कंपनी में मैनपॉवर का ठेका लिया हुआ है। कंपनी ने उसे कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए बोला था, जिसके बाद उसने नए कर्मचारियों को भर्ती करना शुरू कर दिया। नई भर्ती करने पर ठेकेदार को कुछ लोकल लड़के मारने की धमकी देने लगे। ये लड़के गगन गुर्जर और एक मुंडनवास से चांदू का भाई बता कर धमकी दे रहा थे। गगन गुर्जर गांव संगवाडी का रहने वाला है। इन लोगों ने उसे पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा था कि वे पपला गैंग से हैं। साथ ही धमकी दी कि तुझे अब अपनी जाने से हाथ धोना पड़ेगा। इसके अलावा मोबाइल फोन पर कॉल करके भी उसे धमकी दी गई। पुलिस ने कृष्ण यादव की शिकायत पर केस दर्ज कर 11 सितंबर को मामले में एक आरोपी तेजपाल उर्फ गगन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है।