फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two more accused arrested for attempting to steal oil

Rewari News: तेल चोरी करने के प्रयास में दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for attempting to steal oil
धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड की मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन से तेल चोरी करने के प्रयास में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूपी के जिला इटावा के गांव उसराहा निवासी आदेश कुमार और जिला श्रावस्ती के गांव कोंडरी लाल बगडवा हाल आबाद ध्रुव एनक्लेव दिल्ली निवासी राजू उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

योगेश हुड्डा ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड के सुपरवाइजर गांव बगंडवा निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की वह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। 22 फरवरी 2023 को उनकी मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन के खंडोडा-हेली मंडी सेक्शन पर तेल लीक का अलार्म आया था। इस पर 6 टीमों ने पाइप लाइन का निरीक्षण किया। गांव शहबाजपुर खालसा के खेतों में तेल फैला मिला था।
विज्ञापन

पाइप लाइन में दो वाल्व लगे मिले। पाइप लाइन को क्षति पहुंचा कर तेल चोरी करने का प्रयास किया गया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके दो आरोपी जितेंद्र कुमार व कृष्ण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed