{"_id":"66871dc22eccdf4bc400b834","slug":"two-lakh-rupees-stolen-from-the-room-case-registered-rewari-news-c-17-rtk1037-456564-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कमरे से दो लाख रुपये चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कमरे से दो लाख रुपये चोरी, केस दर्ज
Fri, 05 Jul 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भरत कॉलोनी निवासी एक युवक ने अपने कमरे से दो लाख रुपये चोरी होने की शिकायत थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई है। पीड़ित अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलत: सोनीपत के मिर्जापुर खेड़ी गांव निवासी है।
वह वर्तमान में रोहतक के भरत कॉलोनी में रेवाड़ी के गुज्जरवास निवासी दोस्त विनोद के साथ किराए पर रहता है। तीन जुलाई को वह दो लाख रुपये किसी काम के लिए लेकर आया था। उसने सुबह यह पैसे अपने दोस्त के माध्यम से कमरे में रखवा दिए थे। इसके बाद वह अपने गांव चला गया और शाम को जब वापस आया तो देखा कि पैसे गायब थे। पीड़ित ने विनोद से पूछा तो उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इन दो दिन के अंतराल में खरकड़ा निवासी अमन भी कमरे पर आया था। मगर पैसे की जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।