फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two lakh quintals of mustard has been purchased in the markets of the district, there is still moisture left in the wheat.

Rewari News: जिले की मंडियों में दो लाख क्विंटल सरसों की हो चुकी खरीद, गेहूं में अभी नमी बाकी

Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two lakh quintals of mustard has been purchased in the markets of the district, there is still moisture left in the wheat.
फोटो: 23रेवाड़ी। अनाज मंडी में लगी ढ़ेरियां। संवाद - फोटो : भोजपुर में रेती से दिल्ली के लिए लोडिंग को ट्रैक्टर से पहुंचा नामधारी तरबूज।
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक भी हो रही है। तीनों अनाज मंडियों में अभी तक दो लाख क्विंटल से अधिक सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। गेहूं में अभी नमी की अधिकता परेशान कर रही है। रेवाड़ी अनाज मंडी में बुधवार को हैफेड की ओर से 13 किसानों से 470 क्विंटल गेहूं की 2425 रुपये एमएसपी की दर से खरीद की गई।
विज्ञापन

गत दिवस फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से 746 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। गेहूं की खरीद 12 प्रतिशत नमी तक की जाएगी, जबकि अभी मंडी में आने वाले गेहूं में ज्यादा नमी आ रही है, जिसके कारण कोसली व बावल अनाज मंडी में दूसरे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। बुधवार को रेवाड़ी अनाज मंडी में हैफेड की ओर से 380 किसानों से 7200 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। हैफेड की ओर से अभी तक 86337 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा किसान 55033 क्विंटल सरसों ओपन में बेच चुके है।
विज्ञापन

बावल अनाजमंडी में वेयर हाउस कारपोरेशन की ओर से बुधवार को 83 किसानों से 1827 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वेयरहाउस से परचेजर सुरेन्द्र ने बताया कि अब तक 20077 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है तथा 32300 कट्टों का उठान भी किया जा चुका है। कोसली अनाज मंडी में बुधवार को गेहूं की भारी आवक शुरू हो गई। लेकिन नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण आज भी खरीद शुरू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी में अब तक 164482 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है तथा मंगलवार शाम तक 74849 क्विंटल सरसों व बुधवार शाम तक 15000 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। सरसों के 98 हजार 600 कट्टों का उठान भी हो चुका है। गेहूं की खरीद के लिए 292 गेटपास जारी किए गए हैं तथा 16296 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन गेहूं में नमी अधिक होने के कारण बुधवार को भी सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई। उन्होंने किसानों से गेहूं की उपज को साफ करके व सुखाकर लाने की अपील की है। बुधवार को कोसली विधायक अनिल यादव ने भी अनाजमंडी का दौरा किया।



विधायक ने बावल अनाजमंडी का किया दौरा:

बावल विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा किया तथा किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने सरसों की खरीद का जायजा लिया। उन्होेंने कहा कि अनाज मंड़ी में किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी व कर्मचारी किसानों से शालीनता से व्यव्हार करें। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल रायपुर, राकेश कुमार, एसडीएम उदयसिंह, सचिव नरेंद्र सिह, टिंकू, छतरपाल, चरणसिंह व रणजीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed