{"_id":"61b7a4d8beb81168010c21fc","slug":"two-killed-in-road-accidents-people-injured-rewari-news-rtk6326351200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, लोग हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, लोग हुए जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे और धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग जख्मी हो गए। इसमें गांव संगवाड़ी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उधर, नंदरामपुर बास रोड पर रविवार रात को बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बड़ौत निवासी अनिल (40) को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई राजीव की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव लोहारू खेड़ा निवासी सचिन, अरबाज व सुनील वर्तमान में धारूहेड़ा में रह रहे थे। तीनों रविवार को एक शादी समारोह में गए थे। लौटने के दौरान तीनों युवक नंदरामपुर बास रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान सुनील व सचिन बाइक पर बैठे थे और अरबाज उनके साथ सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने घायलों को रेवाड़ी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और घायल के बयान दर्ज कर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।