रेवाड़ी में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
महिलाएं गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर से घर लौट रही थीं। रेवाड़ी के गांव नांगल मूंदी के पास हादसा हुआ। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में रेवाड़ी के गांव नांगल मूंदी के पास सुबह भीषण हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से आई-20 कार रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिले के बुचौली गांव निवासी लोकेश परिवार के साथ गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मंगलवार की सुबह कार में सवार सभी लोग वापस अपने घर बुचौली आ रहे थे। तभी रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव नांगल मूंदी के पास कार को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
इसके बाद आई-20 कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार दो महिलाओं बिमला और मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश, हरविंदर, जागृति, नव्या, नैनम और दक्ष घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।
साथ ही उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। लोकेश और नव्या को ज्यादा चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाईवा की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, मां-बेटी घायल
इधर, दूसरी ओर बनीपुर चौक पर एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से रोड पार कर रहे एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक महिला व उसकी डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई। इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। घायलों को बावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बनीपुर चौक पर मंगलवार की शाम को कुछ लोग रोड पार कर रहे थे, इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराया, जिसकी चपेट में आने से पंजाब के लुधियाना के धंधारीकलां निवासी राजेश कुमार (24) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ-साथ रोड पार कर रहीं राजस्थान के अलवर जिला निवासी सोनिया व उसकी डेढ़ साल की बच्ची कोमल घायल हो गईं। इन्हें उपचार के लिए आसपास के लोगों ने बावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजेश कुमार के शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
राजेश कुमार नीमराणा में कंपनी में काम करता था और घायल महिला सोनिया व उसकी बच्ची कोमल रेवाड़ी में अपने परिवार से मिलने आई थी। दोनों बनीपुर चौक पार कर रही थीं। मृतक के परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने फरार हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। - आईपीएस जसलीन कौर, थाना इंचार्ज, कसौला