{"_id":"638e627cebb818346517d3cb","slug":"two-friends-died-in-road-accident-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दोनों बीए प्रथम वर्ष के थे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दोनों बीए प्रथम वर्ष के थे छात्र
Tue, 06 Dec 2022 02:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 02:58 AM IST
सार
रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर जौनावास गांव के निकट हादसा हुआ। हादसे में मृतक दोनों बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर जौनावास गांव के निकट सोमवार दोपहर को एक कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। मृतक रोजका और हांसाका के रहने वाले थे।
विज्ञापन
हांसाका निवासी 18 वर्षीय मोहित कुमार अपने दोस्त गांव रोजका निवासी 20 वर्षीय हर्ष कुमार के साथ बाइक पर जौनावास गांव जा रहा था। दोनों शहर के केएलपी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे और दोस्त भी थे। सोमवार को दोनों अपने गांव जौनावास में रहने वाले एक दोस्त से मिलने के लिए बाइक लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
जौनावास गांव के समीप रोजका गांव की तरफ जाने वाले मार्ग के चौक पर उनकी बाइक को एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिसके बाद कैंटर से कुचलकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस दोनों ही मौके पर पहुंच गई और दोनों छात्रों को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया।