{"_id":"605cdca28ebc3e8d38235137","slug":"two-brothers-arrested-for-cheating-95-lakhs-from-19-people-on-the-pretext-of-getting-jobs-in-railways-rewari-news-rtk601686755","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लोगों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लोगों से
विज्ञापन
कसौला थाना पुलिस ने नॉर्थ-सेंट्रल रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लोगों से 95 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फरुखनगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू और अशोक कुमार के रुप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गांव बगथला निवासी मुकेश ने शिकायत में बताया था कि उसके ताऊ श्योराम शरीर में दर्द का देशी उपचार करते हैं। जून 2018 में गुरुग्राम के फरुखनगर निवासी जितेंद्र व उसका भाई अशोक गांव में श्योराम के पास आए थे। अशोक अपनी पत्नी के कमर दर्द के उपचार के लिए यहां आता था। कई बार आने के कारण दोनों की मुकेश से अच्छी जान पहचान हो गई थी।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे बोर्ड इलाहबाद का सदस्य होने का दिया हवाला
आरोप है कि अशोक ने बताया था कि वह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे बोर्ड इलाहाबाद का सदस्य है तथा इस जोन में सीधी नौकरियां उन्हीं के द्वारा निकाली जाती है। वह किसी को भी यहां नौकरी लगा सकते हैं। मुकेश ने नौकरी लगवाने के बारे में पूछा तो दोनों ने बताया कि एक नौकरी के 10 लाख रुपये लगते हैं। मुकेश ने सितंबर 2018 में अपना ट्रैक्टर 25 हजार रुपये प्रति माह तथा अपने भाई श्याम लाल व सत्यवीर के ट्रैक्टर-20-20 हजार रुपये प्रति माह में तीनों ट्रैक्टर कंपनी में लगवाने के नाम से अशोक व जितेंद्र को दे दिए थे।
विज्ञापन
11 गांव के 19 लोगों को दिया झांसा
दोनों भाइयों ने आसपास के 11 से अधिक गांव के 19 लोगों को झांसा देकर 95 लाख रुपये की ठगी की थी। दोनों भाइयों के झांसे में आकर गांव कसौला निवासी भोलूराम, जलियावास निवासी सुरेंद्र व गांव गढ़ी निवासी श्याम सिंह ने 10-10 लाख रुपये, नजफगढ़ निवासी हरिकिशन व हिमांश़ु, बगथला निवासी सतबीर, श्यामलाल, सतप्रकाश, मुकेश, तेजराम व धर्मपाल, भठेड़ा निवासी अनिल, आसलवास निवासी राजेंद्र सिंह, जैनाबाद निवासी अरुण, कसौली निवासी विक्रम, बालावास जाट निवासी कृष्ण कुमार व गांव गढ़ी निवासी राजपाल से 5-5 लाख रुपये दे दिए थे। उसके बाद दोनों भाई ने उनसे बात करनी बंद दी। पीड़ितों को नौकरी व रुपये भी नहीं मिले।
18 मार्च 2020 को दी गई थी शिकायत
आरोपियों ने रुपये लेने के बाद भर्ती के फार्म भी भरवाए थे, जबकि नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में कोई भर्ती नहीं निकली थी। 18 मार्च 2020 को कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को पता लगाकर बुधवार को अशोक निवासी फरुखनगर को गिरफ्तार करके अदालत से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बुधवार की शाम को ही दुसरे आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को भी गिरफ्तार कर लिया।