फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in case of robbing a car after booking

Rewari News: बुकिंग के बाद कार लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of robbing a car after booking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। जनवरी में दिल्ली से कार बुक कराने के बाद उसे धारूहेड़ा में लूटने के मामले में थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दो आरोपियों दिल्ली के गांव पालम नजदीक गोल चक्कर खारा कुआं निवासी रवि पासवान उर्फ संटू और शिवम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूपी के जिला बदायूं के गांव भैहटाजबी निवासी श्रीदेव ने एफआईआर में बताया था कि वह नोएडा में रहता है। इससे पहले वह अपनी ससुराल करावल नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली में रहता था। वह टैक्सी चलाता है।
विज्ञापन

14 जनवरी की रात दिल्ली के पालम फ्लाईओवर से पांच युवक उनकी कार धारूहेड़ा के लिए बुक कर ले गए थे। रास्ते में गुड़गांव टोल के पास सीएनजी डलवाई थी। धारूहेड़ा पहुंचने पर उन युवकों ने जयपुर की तरफ 3-4 किलोमीटर आगे छोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे साहबी ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद उन्होंने गाड़ी साइड में रुकवाकर उतारने के लिए कहा। आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन पेटीएम स्कैनर करने के लिए लिया और उसके साथ मारपीट की।

एक युवक ने कट्टा दिखाकर उसकी जेब से 1200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद कार छीनकर युवक जयपुर की तरफ भाग गए। मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी यूपी के जिला रामपुर के गांव जगेसर निवासी फईम को पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई कार बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed