फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in car-ramming murder case

Rewari News: गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी काबू

Tue, 02 Dec 2025 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in car-ramming murder case
फोटो संख्या:75- गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी कनीना सदर थाना पुलिस की गिरफ्त
कनीना। गांव नौताना में स्कॉर्पियो कार की टक्कर मारकर बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस थाना सदर कनीना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नौताना निवासी नीरज और तरुण के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने राजस्थान क्षेत्र से काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों की मृतक के लड़के और उसके साथियों के साथ आपस में कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जोगेंद्र निवासी गांव नौताना ने शिकायत दी थी कि उसके बड़े भाई सूबेसिंह का लड़का हैप्पी व उसके साथी कुलदीप व नवीन, तीनों 28 नवंबर को रात 10 बजे गली में खड़े थे। इसी दौरान नीरज, अंकित, सतेंद्र, विशाल, स्कॉर्पियो गाड़ी में आए और आते ही नीरज ने गाड़ी रोककर कुलदीप, नवीन व हैप्पी के साथ डंडे से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में उन्हें पता चला तो वह और उसका भाई सूबे सिंह वहां पर गए तो नीरज व उसके साथी वहां से चले गए थे। कुछ समय बाद आरोपी गांव पौता की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी तेज स्पीड से भगाकर ले गए थे।

इस दौरान गाड़ी को आरोपी नीरज चला रहा था। इस वारदात में गाड़ी की टक्कर लगने से 63 वर्षीय सूबे सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। वारदात में शामिल दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed