फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in bike theft case

Rewari News: बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in bike theft case
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव बलाहीर निवासी बाबूलाल व गांव पाली निवासी विक्रम के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन




गांव टिंट निवासी सूबे सिंह ने शिकायत में बताया था कि 5 जून 2023 को वह बाइक से गांव हरजीपुर गया था। उसने बाइक सड़क के किनारे खड़ी की थी जो चोरी हो गई। पुलिस ने थाना रामपुरा में चोरी का मामला दर्ज करके दो आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव बलाहीर निवासी बाबूलाल व गांव पाली निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed