{"_id":"607337688ebc3ed3d535f709","slug":"two-accused-arrested-for-selling-cannabis-rewari-news-rtk6040093186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडल टाऊन थाना पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी के कब्जा से 2 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला छिपटवाड़ा निवासी नवीन शर्मा के रुप में हुई है।
जांचकर्ता के अनुसार शुक्रवार रात को सूचना मिली कि छिपटवाड़ा निवासी नवीन गांजा बेचने का काम करता है तथा सेक्टर 5 स्थित अपनी चाय की दुकान से गांजा लेकर गंदा नाले के साथ-साथ धक्का बस्ती में गांजा बेचने के लिए जाएगा। पुलिस ने गंदा नाला के समीप नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद नवीन हाथ में थैली लिए आ रहा था। तलाशी के दौरान उसमें 2 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माडल टाऊन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा मेवात जिला के शिकारपुर निवासी तयैब से खरीदकर आया है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी तयैब को भी गिरफ्तार कर लिया है।