{"_id":"62868eca9657051d3c1f6944","slug":"truck-stopped-by-playing-siren-then-robbed-11-thousand-from-the-driver-rewari-news-rtk6471289125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायरन बजाकर रोका ट्रक, फिर चालक से लूट लिये 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायरन बजाकर रोका ट्रक, फिर चालक से लूट लिये 11 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने हूटर बजाकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रोका। फिर चालक से बदमाशों ने 11 हजार रुपये छीन फरार हो गए। बदमाशों ने चालक से मारपीट भी की। चालक ने कसौला थाने में रिपोर्ट करवाई है।
बताया जाता है, राजस्थान के जिला झुंझुनु के पचलंगी (उदयपुरवटी) निवासी विक्रम जाट बुधवार को अपने ट्रक में बकरे भरकर दिल्ली के लिए चला था। ट्रक में पिछली साइड पर हेल्पर दिनेश, अकरम, नेमीचंद, गणेश व जगदीश बैठे हुए थे। रात साढ़े 12 बजे जैसे ही वह ट्रक लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचे।
हाईवे पर बावल के रूद्ध पुल के समीप पीछे से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार आई। कार में सवार लोग पुलिस का सायरन बजा रहे थे जिसकी वजह से उसने पुलिसकर्मी समझ ट्रक रोक दिया। उसके बाद बदमाश गाड़ी आगे अड़ाई और फिर कार में सवार लोग ट्रक के दोनों ओर ड्राइवर और कंडक्टर साइड से कैबिन के अंदर घुस गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और उससे 11 हजार रुपए छीन ले गए। गाड़ी में आगे के रजिस्ट्रेशन नंबर तो लिखे थे लेकिन पीछे के नंबरों पर टेप लगी हुई थी। विक्रम ने लूट की वारदात की सूचना पुलिस को दी। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।