फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck cleaner dies in road accident

सड़क हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Truck cleaner dies in road accident
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर बार्डर के पास टैंकर के टायरों की हवा चेक कर रहे राजस्थान के ढाणा पाटा वाली ग्राम त्रिलोकपुरा निवासी क्लीनर मोहन लाल को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बावल पुलिस ने मृतक के भाई टैंकर मालिक राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके पास दूध का टैंकर है। जिस पर राजस्थान के ढाणी गैसकान निवासी प्रकाश सैनी चालक है। मेरा बड़ा भाई मोहन लाल भी उसके साथ रहता है। 20 अक्तूबर को अजीतगढ़ से गए थे तथा मानेसर में दूध खाली कर 21 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे लौट रहे थे। हाईवे पर शाहजहांपुर बार्डर के पास टैंकर को खड़ा कर मोहनलाल टायरों की हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आए ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल मोहनलाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक प्रकाश ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed