{"_id":"66ae74df4769c97ae50099bf","slug":"troubled-by-opening-of-liquor-vend-villagers-blocked-the-road-rewari-news-c-198-1-rew1001-207702-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब ठेका खुलने से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब ठेका खुलने से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sat, 03 Aug 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 33रेवाड़ी। गांव पावटी में रखे गए शराब ठेके के कंटेनर को पलटते हुए ग्रामीण। स्रोत: वीड
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव पावटी में शनिवार को शराब ठेका खुलने से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर सड़क पर दोनों तरफ अवरोध डालकर जाम लगाया। इसके बाद महिलाएं शराब ठेके के सामने बैठ गई।
सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन ग्रामीण ठेका हटाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस की तरफ से इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई। काफी देर तक जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने ठेके को ही पलट दिया। बावल थाना प्रभारी लाजपत ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों की बात कराकर उन्हें शांत कराया। गांव पावटी की सरपंच सुनीता ने कहा कि हमारे गांव में पहले ठेका कभी नहीं खुला। इस बार बगैर पंचायत में प्रस्ताव पास कराए या फिर पंचायत के किसी सदस्य से बगैर पूछे यहां पर ठेका पास कर दिया गया। हमारी जान चली जाए, लेकिन हम अपने गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। गांव निवासी लालचंद ने बताया कि जिस जगह ठेका खुला हैं। वहां गांव की पूरी आबादी हैं। महिलाएं सुबह-शाम सैर करने के लिए आती हैं। शराब का ठेका खुलने से माहौल खराब होगा। हमें तो इस बात की हैरानी है कि गांव की पंचायत से बगैर पूछे कैसे ये ठेका खुल गया। इसलिए हमने शराब ठेका खोलने का विरोध किया है। शनिवार की सुबह ही इस कंटेनर को लाकर रखा गया था। जिसमें कुछ लोग शराब भी बेच रहे थे। जैसे ही ये सूचना गांव के लोगों तक पहुंची तो रोष फैल गया।