फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trigonometry questions in HBSE Class 10 Maths exam confuse students

Rewari News: एचबीएसई...10वीं गणित की परीक्षा में त्रिकोणमिति के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया

Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trigonometry questions in HBSE Class 10 Maths exam confuse students
हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर प्रवेश के लिए लाइन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 54 परीक्षा केंद्रों में हुईं। वीरवार को 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा हुई। इसमें 8 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों का कहना है कि त्रिकोणमिति के सवाल घुमाकर पूछे गए थे जिससे उन्हें हल करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चली। विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों की गहन जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास लोगों की भीड़ नहीं जुटने दी गई। केंद्रों के निकट स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहीं, ताकि नकल की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए जिले में विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया था जो विभिन्न केंद्रों पर लगातार निगरानी और जांच करते रहे। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। बुधवार को एक केस मिला था।


बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए जिले में व्यापक और कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए 54 सुप्रीटेंडेंट, 100 डिप्टी सुप्रीटेंडेंट तथा 730 से अधिक सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है।
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 विद्यार्थियों पर एक सुपरवाइजर की नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू रहेगी।
-
डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण:
डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न हो। केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग सुनिश्चित करें। उनके पास किसी भी प्रकार की नकल सामग्री नहीं होनी चाहिए। बाहर से नकल के लिए मिलने वाली मदद की सभी संभावनाओं से संबंधित पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दें। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे हों तथा निगरानी कर रहे अध्यापक नकल विहीन परीक्षा आयोजित करवाएं।
-
आज होगी इन विषयों की परीक्षा
बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, शुक्रवार को 12वीं कक्षा का राजनीति विज्ञान विषय और शनिवार को 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक संपन्न होंगी।

वर्जन
हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 54 केंद्रों पर हुई। इस दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्रों पर पहुंचना चाहिए।-रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed