फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Triennial elections of Shri Digambar Jain Panchayat on 8th December

Rewari News: श्री दिगम्बर जैन पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव 8 दिसम्बर को

Wed, 27 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Triennial elections of Shri Digambar Jain Panchayat on 8th December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। श्री दिगम्बर जैन पंचायत का त्रिवार्षिक चुनाव 8 दिसम्बर को होगा। यह निर्णय 4 नवम्बर को स्थानीय जैन समाज की आम पंचायत में लिया गया। पंचायत में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विनय कुमार जैन को मुख्य चुनाव अधिकारी व राजेन्द्र कुमार जैन तथा विकास जैन को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।


मुख्य चुनाव अधिकारी तथा सहायक चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार जैन व विकास जैन ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री दिगम्बर जैन पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव आगामी 8 दिसम्बर, रविवार को कराए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत प्रधान, उपप्रधान, वस्चिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद के चुनाव होंगे। चुनाव में कुल मिलाकर समाज के 535 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान करने वाले सदस्यों की सूची जैन समाज के सभी 6 मंदिरों में 26 नवम्बर को चस्पा कर दी गयी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 28 व 29 नवम्बर को जैनपुरी स्थित उदासीन आश्रम में चुनाव कार्यालय से दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर को नामांकन पत्र जमा कराए जा सकते हैं जबकि 2 दिसम्बर को प्रतियाशियो के पद के अनुसार सूची चुनाव कार्यालय में लगा दी जाएगी। नाम वापिस लेने की तारीख 3 दिसम्बर दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित की गई है। अंतिम सूची 4 दिसम्बर को चस्पा की जाएगी तथा इसी दिन ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 8 दिसम्बर, रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक सर्कुलर रोड़ स्थित जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) मतदान कराए जाएंगे तथा मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान के लिए पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed