{"_id":"6afdf54bd2db80e5680538c7","slug":"tributes-paid-to-martyrs-at-the-kosli-memorial-rewari-news-c-198-1-rew1001-248887-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Thu, 19 Nov 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेजांगला के वीर शहीदों को नमन करते पूर्व सैनिक। स्रोत : संगठन
कोसली। रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों की स्मृति में बुधवार को कोसली स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक लीग की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीरता और बलिदान को याद किया।
वक्ताओं ने बताया कि 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के चुशूल सेक्टर स्थित रेजांगला पहाड़ी पर 13 कुमाऊं रेजिमेंट की सी कंपनी ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था। कंपनी का नेतृत्व मेजर शैतान सिंह कर रहे थे, जिन्हें अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विपरीत मौसम, सीमित संसाधनों और हथियारों के बावजूद भारतीय सैनिक आखिरी सांस तक मोर्चे पर डटे रहे। 120 सैनिकों में से 114 वीर जवान शहीद हो गए।
रेजांगला के वीरों की शौर्य गाथा पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उनकी वीरता और बलिदान को याद करते हुए फिल्म 120 बहादुर भी बनाई गई है। उन्होंने युवाओं से देश के वीर सैनिकों के इतिहास और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन करतार सिंह, कैप्टन सुभाष यादव एडवोकेट सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।