फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tribute paid to farmer leader Rajbir

किसान नेता राजबीर को सभा कर दी श्रद्धांजलि

Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to farmer leader Rajbir
गांव मीरपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर किसान आंदोलन में किसान खेत मजदूर नेता और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी सदस्य कामरेड राजबीर सिंह की पहली बरसी पर राव उदयराज नंबरदार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। मंच से दिवंगत राजबीर को किसान आंदोलन का पहला शहीद बताया गया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में गंभीर रूप से बीमार होने के बाद सात मई को इस भूमिहीन किसान का निधन हो गया था। सभा से पहले शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। किसान आंदोलन पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में कामरेड सत्यवान ने कहा कि कामरेड राजबीर सिंह किसान खेत मजदूर की एकता के प्रतीक थे, जो खुद भूमिहीन होते हुए किसान आंदोलन में सक्रिय रहे। संगठन के राज्य अध्यक्ष कामरेड अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि जिस आंदोलन में राजबीर शामिल हुआ, उसे आगे बढ़ाया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि राजबीर युवा अवस्था से ही इस संगठन से जुड़ा और आखिरी सांस तक इंकलाब जिंदाबाद, किसान मजदूर एकता के नारा बुलंद करता रहा। सभा का संचालन शेरसिंह मीरपुर ने किया। दिवंगत को श्रद्धांजलि देने वालों में इस संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार निमोठ, राकेश कुमार, विजय कुमार, कंवर सिंह, अशोक, तारा देवी प्रधान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, अभय सिंह, पृथ्वी सिंह, बलराम, नरेश और अजय सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed