फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trial today for residential fencing sports academy

Rewari News: आवासीय तलवारबाजी खेल अकादमी के लिए ट्रायल आज

Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trial today for residential fencing sports academy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में मंगलवार को आवासीय तलवारबाजी खेल अकादमी में रिक्त सीटों को भरने के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल कराए जाएंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जिला खेल अधिकारी मदन पाल सिंह ने बताया कि आवासीय तलवारबाजी खेल अकादमी में पांच रिक्त सीट हैं। खिलाड़ियों की आयु सीमा 12 से 23 वर्ष तक अनिवार्य हैं। इस प्रक्रिया में खिलाड़ियों का चयन फिटनेस व टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को अपने आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोप्रति, जन्म प्रमाण-पत्र की मूलप्रति व फोटोप्रति, दसवीं कक्षा के प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं फोटोप्रति रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अपने-2 शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेज की प्रति ट्रायल के दौरान प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल किट में पहुंचना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक व प्रतिभागिता और राज्य व जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले तथा तलवारबाजी खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का अनिवार्य रूप से आवासीय छात्रावास में रहना होगा, जिसमें रहने व खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। अकादमी से स्कूल आने व जाने की व्यवस्था तथा स्कूल खर्च खिलाड़ी की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed