फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Treated more than five thousand animals

Rewari News: पांच हजार से अधिक पशुओं का किया इलाज

Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Treated more than five thousand animals
कोसली। घायल, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त बेसहारा गोवंश समेत अन्य बेजुबान जीवों की सेवा को संकल्प बनाकर काम कर रहे गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ ने सेवा के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान टीम ने 5 हजार से अधिक बेजुबान जीवों का निशुल्क रेस्क्यू और इलाज किया है। टीम की ओर से 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

टीम का सेवा सफर एक घायल बेजुबान के इलाज से शुरू हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों का सहयोग मिलता गया और टीम ने अपनी सेवा का दायरा बढ़ाया। पांच वर्षों में घायल, बीमार और सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गोवंश समेत अन्य जीवों को रेस्क्यू कर इलाज उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

टीम की सेवा केवल रेस्क्यू और इलाज तक सीमित नहीं है। लंपी बीमारी से पीड़ित गोवंश के लिए भी लंबे समय से निशुल्क इलाज किया जा रहा है। बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम ने कोसली सरकारी अस्पताल के पीछे अपना उपचार केंद्र शुरू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed