{"_id":"6862d5a3c45df53c87013abf","slug":"transition-is-a-story-of-conflict-between-four-generations-rewari-news-c-198-1-rew1001-221860-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चार पीढ़ियों के अंतरविरोध की कहानी है संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चार पीढ़ियों के अंतरविरोध की कहानी है संक्रमण
Mon, 30 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 4रेवाड़ी के माॅडल टाउन स्थित बाल भवन में सोमवार को नाटक संक्रमण का मंचन करते कलाकार। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सांस्कृतिक संस्था बंजारा की ओर से माॅडल टाउन स्थित बाल भवन में कामता नाथ की ओर से लिखित और विजय भाटोटिया द्वारा निर्देशित हिंदी नाटक संक्रमण (जीवन चक्र) का जीवंत मंचन किया गया।
बंजारा के प्रेस सचिव योगेश कौशिक के बताया है कि यह नाटक मध्यमवर्गीय परिवार की चार पीढि़यों के अंतरविरोध की कहानी पर आधारित है, जिसमें जीने के तरीके को अपनी उम्र के हिसाब से मापा जाता है।
एक ओर जहां 70 वर्षीय पिता का जीवन चलाने का अपना नजरिया है, जिसके चलते वह कोई समझौता करने को तैयार नहीं होते हैं, वहीं उनका 30 वर्षीय पुत्र वर्तमान समय में अपने तरीके से जिंदगी जीने की चाह रखता है।
विज्ञापन
सिर्फ विचारों के मतभेद के कारण दोनों एक अंतरविरोध की जिंदगी जी रहे हैं। 50 वर्ष का होने पर उसके पुत्र में भी उन्हीं विचारों का अनुमोदन हो रहा होता है। उनका पोता वर्तमान में आधुनिकता का आवरण ओढ़े हुए है।
इस वैचारिक मतभेद में पत्नी व मां की भूमिका में गृहिणी भी नहीं समझ पाती कि किसका पक्ष लें, पति का या बेटे का। समय ही इस तरह के मतभेदों का सही आकलन कर यह दिखाता है कि पारिवारिक आदतें या मूल्य चलते रहते हैं, सिर्फ मुद्दा यह है कि इस समय परिवार की जिम्मेदारी का दायित्व किसके सिर पर है।
अभिनेता विजय भाटोटिया, अभिनेत्री लीला सैनी एवं अर्जुन ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा।
संस्था प्रत्येक माह करेगी नाटक का मंचन
बंजारा संस्था ने प्रत्येक माह नाटक का मंचन करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में हबीब तनवीर के हिंदी नाटक चरणदास चोर, शहीदों ने लौ जगाई, जै सुख तै चाहवै जीवणा तो भौंदू बण कै रहै का मंचन किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में नवीन अरोड़ा, धर्मबीर बल्डोडिया, डाॅ. आरके शर्मा, मनोज यादव, कवि अरुणांशु भारद्वाज, सुनील उपस्थित थे। कार्यक्रम में ऋषि सिंहल, योगेश कौशिक, एडवोकेट विनय सैनी, विनोद शर्मा, विक्रांत सैनी, गजानंद, प्रतीक गर्ग, रजनी ने अलग-अलग प्रभार संभाले।