{"_id":"69580e7c471d36b070030a60","slug":"training-will-be-helpful-in-self-employment-dr-naresh-rewari-news-c-198-1-rew1001-231419-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार में सहायक होगा प्रशिक्षण : डॉ. नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार में सहायक होगा प्रशिक्षण : डॉ. नरेश
Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बेकरी एवं खाद्य प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में बेकरी एवं खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि बेकरी एवं खाद्य प्रसंस्करण मूल्य संवर्धन, रोजगार सृजन और ग्रामीण उद्यमिता के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। यह प्रशिक्षण स्वरोजगार में काफी सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खोल सकते हैं और कृषि आधारित आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अनिल कुमार सिरोहा और डॉ. चरण सिंह की ओर से किया गया।
प्रशिक्षण के पहले दिन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें भारत में खाद्य प्रसंस्करण की वर्तमान स्थिति, इसके महत्व, बेकरी सामग्री के प्रकार, उनके कार्यात्मक गुणों और विभिन्न बेकरी उत्पादों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
दूसरे और तीसरे दिन प्रतिभागियों को बिस्कुट और केक सहित विभिन्न बेकरी उत्पादों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विषय विशेषज्ञों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन से प्रतिभागियों को जानकारी दी।
डॉ. नरेश कौशिक ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और बेकरी प्रसंस्करण को आय सृजन का प्रभावी माध्यम अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. चरण सेखों, डॉ. योगेश, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. प्रवीण शर्मा और डॉ. परवीन भी उपस्थित रहे।