फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   training given to polling personnel

Rewari News: मतदानकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 21 May 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
training given to polling personnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी, कोसली व बावल विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। मतदानकर्मियों कोईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी क्षेत्र का प्रशिक्षण राव तुलाराम स्टेडियम परिसर, कोसली विस क्षेत्र का प्रशिक्षण जैन स्कूल और बावल विस क्षेत्र का प्रशिक्षण स्वरांजलि स्कूल बिठवाना में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रेवाड़ी के एसडीएम एवं एआरओ विकास यादव ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया प्रात: 7 बजे से शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी। पोलिंग पार्टी यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान सुबह सात बजे हर हाल में शुरू हो जाना चाहिए। ऐसे में मतदान से संबंधित मॉक पोल प्रक्रिया सुबह 5.30 बजे शुरू करवा दें।
विज्ञापन

बताया कि यदि कोई मतदाता शाम 6 बजे के बाद भी कतार में लगे हुए हैं तो लाइन में पीछे खड़े मतदाता को पर्ची क्रमांक एक से शुरू कर पहले व्यक्ति तक पर्ची नंबर बांट दें। ताकि अन्य मतदाता लाइन में लगकर ना खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि बूथ पर जाकर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट के फार्म पहले दिन ही भरवा लें। इसके लिए फार्म नंबर दस भरा जाएगा। 22 मई तक यह प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी रहेगा तथा शुक्रवार 24 मई को पोलिंग पार्टियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 25 मई को भयमुक्त एवं पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed