फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traffic to be affected due to non-interlocking work.

Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यातायात रहेगा प्रभावित

Sun, 29 Mar 2026 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Traffic to be affected due to non-interlocking work.
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण जयपुर-रेवाड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल को रद्द रहेगी और तीन ट्रेनों के मार्ग में 4 अप्रैल को परिवर्तन किया जाएगा। इसके चलते ही रींगस स्टेशन होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा पांच अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09636, रेवाडी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रैल को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेलसेवा जो 4 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पर होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 4 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।

गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 4 अप्रैल को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed