फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traffic signal bad at Bhagat Singh Chowk, people worried

Rewari News: भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल खराब, लोग परेशान

Thu, 30 May 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic signal bad at Bhagat Singh Chowk, people worried
रेवाड़ी। भगत सिंह चौक पर लगी खराब ट्रैफिक लाइट। संवाद
धारूहेड़ा। कस्बा स्थित भगत सिंह चौक पर लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल दो दिन से खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कई बार ट्रैफिक इतना ज्यादा हो जाता है कि संभालना भी मुश्किल हो जाता है। जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि आपस में लड़ाई झगड़ा होने तक की भी नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक लाइट्स लगने के बाद यहां पर उम्मीद जताई गई थी कि रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। मुक्ति मिली भी, मगर अब फिर से स्थिति खराब हो रही है। मौजूदा समय में गर्मी की वजह से भी काफी बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जाम अगर लगता है तो वाहन चालकों के लिए समस्या काफी अधिक हो जाती है, क्योंकि गर्मी इतनी ज्यादा लगती है कि सहन करना भी मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक सिग्नल कब ठीक होंगे, इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सिग्नल को ठीक करने की प्रक्रिया भी चल रही है। कोई भी अधिकारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। करीब 17 लाख 34 हजार रुपये की लागत से यह लाइटें लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभे पर ट्रैक्टर चालक ने मारी थी टक्कर, तभी से आ रही खराबी

कुछ समय पहले एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने खंबे पर टक्कर मार दी थी। तभी से ट्रैफिक लाइट में खराबी आ रही है। मामले में नगर पालिका की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था।


ट्रैफिक अव्यवस्था को दूर करने के लिए जरूरी है लाइट्स

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर इन लाइट्स को लगाया जाता है। इसमें रेड, येलो और ग्रीन लाइटें शामिल हैं। लाल बत्ती होने पर रेड लाइट पर गाड़ी को रोकना जरूरी होता है। अगर रेड लाइट होने पर भी आप गाड़ी के जरिए रास्ते को क्रॉस करते हैं तो ऐसे में आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आपका चालान भी कट सकता है। हरी बत्ती जलने पर ही हमें रेड लाइट से आगे जाने की अनुमति मिलती है।


-------
अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने कुछ समय पहले खंभे में टक्कर मार दी थी। तभी से ट्रैफिक लाइट में खराबी आ गई है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

-प्रवीण कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed